फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दिल्ली जा रही बस 13 किलोमीटर में ही दगा दे गई

Tue, 08 Aug 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड रोडवेज की बस सेवा का बुरा हाल है। मंगलवार को लोहाघाट से 426 किलोमीटर दूर दिल्ली जाने वाली बस महज 13 किलोमीटर सफर तय करते ही जवाब दे गई। इस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। बाद में उन्हें दूसरी बस से आगे भेजा गया।
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो की बस संख्या (यूके 07पी/ए 4185) मंगलवार पूर्वाह्न लोहाघाट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस अभी 13 किमी दूर चंपावत स्टेशन तक पहुंची ही थी कि बस ने काम करना बंद कर दिया। तकनीकी खामी को दूर करने के लिए कुछ देर तक चालक ने प्रयास किए लेकिन बस ठीक नहीं हुई। बस में सवार दिल्ली के सात यात्रियों ने कुछ देर बस ठीक होने का इंतजार किया। बाद में ये यात्री पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जाने वाली बस से टनकपुर के लिए रवाना हुए और फिर टनकपुर से दिल्ली का सफर किया। करीब दो घंटे बाद बस की खामी ठीक हो सकी। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि बाद में बस को टनकपुर तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें