चंपावत बस स्टेशन में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
चंपावत। लोहाघाट डिपो की देहरादून से आ रही बस खटकना पुल के पास खराब हो गई। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को देहरादून से यात्रियों को लेकर आ रही लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07पी ए 4195) चंपावत पहुंचने से पहले खटकना पुल पर अचानक बंद हो गई। बस में चालक गिरीश, परिचालक अंकित जोशी के अलावा 20 यात्री सवार थे। चालक ने बस ठीक करने का कई बार प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। इस दौरान कुछ यात्री टैक्सी से गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं डिपो से दूसरी बस भेजी गई। तब जाकर अन्य यात्री चंपावत और लोहाघाट तक पहुंचे। खराब 2019 मॉडल की है। रोडवेज डिपो एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि बस के एक्सल में दिक्कत आ गई थी। दूसरी बस भेजकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। बस ठीक होने में दो से तीन दिन लगेंगे। संवाद
फोटो 17 सीपीटी 16 पी।