फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले के दस चौकी प्रभारी इधर से उधर

Mon, 31 Jul 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत की दस पुलिस चौकी के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। सिर्फ दो चौकियों देवीधुरा और पूर्णागिरि भैरव मंदिर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को भी भंग कर दिया गया है। एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत को छोड़ सभी नौ कर्मियों को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

जिन चौकी प्रभारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें वाचक प्रताप सिंह नेगी को एएचटीयू (मानव तस्करी विरोधी इकाई) बनबसा प्रभारी, पीआरओ उप निरीक्षक भुवन चंद्र आर्य चंपावत कोतवाली, लोहाघाट के उप निरीक्षक हरीश प्रसाद बाराकोट चौकी प्रभारी, बाराकोट के कुंदन सिंह बनबसा भेजे गए हैं। बनबसा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत को लोहाघाट, बनबसा से अरविंद कुमार को ठुलीगाड़, ठुलीगाड़ से दिलबर सिंह टनकपुर, चंपावत से देवेंद्र सिंह बिष्ट बनबसा बैराज, बूम चौकी से सोनू सिंह को चंपावत कोतवाली, एएचटीयू की प्रभारी लता बिष्ट को बूम पुलिस चौकी प्रभारी, डीसीआरबी के प्रभारी जितेंद्र सिंह गर्ब्रयाल को एसपी के वाचक का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है।
कोट
पुलिस चौकियों पर अधिकतर प्रभारी लंबे समय से तैनात थे। व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए ये बदलाव किया गया है। वहीं एसओजी में स्क्रीनिंग के बाद जल्द ही नए कर्मियों की तैनाती की जाएगी। शीघ्र ही थानों में भी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र पींचा
एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें