लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह का निरीक्षण कर विचाराधीन कैदियों की समस्याएं सुनती तहसीलदार प्रियंका ?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। तहसीलदार प्रियंका रानी ने न्यायिक बंदी गृह लोहाघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने विचाराधीन कैदियों की समस्याएं सुनीं। कोरोना से कैदियों के बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बीच में कोई नया विचाराधीन कैदी यहां लाया जाता है तो उसे कोविड -19 के नियमों के आधार पर परिसर में ही बनी अलग बैरिक में रखा जाए। कैदियों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ उनके सैंपल लेकर जांच भी कराएं। बंदीगृह प्रभारी सलमान ने बताया कि वर्तमान में जेल में छह महिलाओं सहित कुल 39 कैदी हैं। संवाद