लखीमपुर खीरी से आया एक किशोर अपने परिवार से बिछड़ गया था। पुलिस ने परिजनों का पता लगा किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि लखीमपुर खीरी के तिमलिया गांव से पूर्णागिरि को दर्शनों बाद सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को परिवार के साथ बनबसा पहुंचा विपिन (12) पुत्र श्रीपाल परिजनों से बिछड़ गया। पुलिस ने परिजनों का पता लगा किशोर को उसके चाचा विनोद कुमार राठौर पुत्र मोहन राठौर के सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो