फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद हुआ किशोरी का अंतिम संस्कार, कोरोना जांच रिपोर्ट का इन्तेजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। पाटी ब्लाक में क्वारंटीन में रहने के चंद घंटे बाद मृत किशोरी का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोहाघाट में चंपावत से गए सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी इंद्रजीत पांडेय ने पोस्टमार्टम किया। इससे पूर्व बुधवार को मौत के बाद किशोरी का कोरोना सैंपल भी लिया गया था। अलबत्ता रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बालातड़ी गांव की यह किशोरी अपने ननिहाल काशीपुर में इंटर की पढ़ाई करती थी। 13 मई को वह मामा-मामी और दो अन्य लोगों के साथ गांव पहुंची थी। गांव में मंगलवार रात एकाएक दौरा पड़ने से किशोरी की मौत हो गई थी। किशोरी की मंगलवार शाम पांच बजे होम क्वारंटीन अवधि पूरी हुई थी। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि किशोरी की मौत मिर्गी का दौरा पड़ने से हुई थी। इसका कोरोना वायरस से कतई संबंध नहीं है। अलबत्ता वारदात से लधिया घाटी सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें