फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दून में कल जागरण रैली निकालेंगे शिक्षक

Fri, 06 Oct 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ कई मांगों को लेकर सरकार जागरण रैली के लिए रविवार आठ अक्तूबर को देहरादून में सड़कों पर उतरेगा। संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी ने बताया कि आठ अक्तूबर को प्रदेश भर के माध्यमिक शिक्षक देहरादून में सरकार जागरण रैली के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

एलटी से प्रवक्ता और प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, 5400 ग्रेड पे वाले शिक्षकों को राजपत्रित घोषित करना, उप प्रधानाचार्यों के पदों का सृजन, अंतर मंडलीय स्थानांतरण सूची निर्गत करने, वेतन विसंगति दूर करने सहित 35 मांगों को लेकर संघ सड़कों पर उतरेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चंपावत जिले से सैकड़ों शिक्षक शनिवार को देहरादून के लिए रवाना होंगे।

समाज कल्याण मिनिस्टीरियल फेडरेशन अध्यक्ष बनी एकता
चंपावत। उत्तराखंड समाज कल्याण मिनिस्टीरियल फेडरेशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से एकता टम्टा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा निरंकार मिश्रा को संरक्षक, भूपाल राम को महामंत्री, चिरंजीवी जोशी को कोषाध्यक्ष, दीपक गहतोड़ी को मीडिया प्रभारी चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें