फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिक्षा भवन में शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 17 Oct 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत ​शिक्षा भवन में सोमवार को धरना प्रदर्शन करते राजकीय ​शिक्षक संघ के पदा​धिकररी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय शिक्षक संघ के जिला और ब्लाक पदाधिकारियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिक्षा भवन में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री की बैठक में विभिन्न मांगों में सहमति के बावजूद विभागीय 35 सूत्रीय मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। इसके विरोध में प्रथम चरण में बांह में काली पट्टी बांध कर पठन-पाठन करते हुए विरोध प्रदर्शन और द्वितीय चरण में शिक्षक देहरादून में सरकार जागरण रैली के लिए सड़कों पर उतरे। इसके बावजूद भी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी और महामंत्री इंदुवर जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार, सुरेश प्रसाद, भूपेश जोशी, गिरीश चंद्र गहतोड़ी, पारुल शर्मा, ज्योति बोहरा, सुनील पांडे, जीवन राय विनोद प्रकाश गहतोड़ी, मुकेश वर्मा, खुशाल रावत, गिरीश भट्ट, दीपक अधिकारी, गोविंद मेहता रितेश वर्मा, नवीन बिष्ट, श्याम सिंह, विक्रम सिंह, चंद्र प्रकाश टम्टा, दीपक चौड़कोटी, पान सिंह मेहता, नीता तिवारी, हेमा जोशी, मंजरी राय, नीता लोहनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें