लोहाघाट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत : शिक्षक
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले में भी राजकीय शिक्षक संघ ने पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के लिए जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी और जिला महामंत्री प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जनपद में किसी भी स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी और अन्यायपूर्ण रवैये के कारण शिक्षक प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर हुए हैं। (संवाद)
ये हैं प्रमुख मांगें
- लंबे समय से शिक्षक हित में एलटी से प्रवक्ता, एलटी प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों में शत प्रतिशत पदोन्नति की जाए
- प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती परीक्षा नियमावली निरस्त की जाए
- वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए आदि
यह रहेगी आंदोलन की रणनीति
- प्रथम चरण में 18 से 24 अगस्त तक स्कूलों में चॉकडाउन और कार्य बहिष्कार होगा।
- 25 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन
- 27 को जिला मुख्यालय और 29 को मंडल मुख्यालय
- एक से नौ सितंबर तक शिक्षा निदेशालय देहरादून में धरना-प्रदर्शन