फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को व्यवस्था में अन्यत्र भेजने के मामले की जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीईओ से वार्ता करते जूहा शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश देव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) जितेंद्र सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षकों के संबद्धीकरण आदि समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष कई प्रधानाध्यापकों के पद खाली हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। वरिष्ठ शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रधानाध्यापकों को पद पर पदोन्नति, वर्ष 2016 से सातवें वेतनमान का एरियर, प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान का लाभ, एसएसए के तहत संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी माह के पहले सप्ताह में वेतन देने, स्कूल में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति मांगी।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में तत्कालीन उपशिक्षा अधिकारी ने एक साथ 14 शिक्षकों को व्यवस्था में अन्यत्र भेजकर स्थानांतरण एक्ट का खुला उल्लंघन किया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जगदीश सिंह तड़ागी, निर्मल बगौली, हर्षप्रदीप, पुष्कर नाथ, आन सिंह अधिकारी, अखिलेश ओली, त्रिलोक राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें