फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक- कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Wed, 22 Feb 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक- कर्मचारियों की बैठक हुई जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने 26 फरवरी को एनएमओपीएस बैनर तले हल्द्वानी में होने वाली महारैली के लिए रणनीति तैयार की।

बुधवार को एनएमओपीएस जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता के नेतृत्व में उपजिला चिकित्सालय, राजस्व उप निरीक्षक कार्यालय, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, एसडीएम कोर्ट, सिंचाई विभाग, पीएमजीवाईएस, ट्रेजरी, मीना बाजार आदि स्थानों पर पोस्टर लगाए गए और सभी विभागों के कर्मचारियों को एनएमओपीएस चंपावत की टीम से जोड़ा गया। सभी कर्मचारियों से 26 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाली महारैली में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कर्मचारियों ने 19 फरवरी को हरियाणा के साथियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस दौरान जिला महामंत्री प्रकाश तड़ागी, अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ जगदीश अधिकारी, मीडिया प्रभारी शंकर सिंह अधिकारी, नीलम उप्रेती, नवीन पांडेय, दीपक अधिकारी, दिनेश जोशी, प्रदीप ढेक, गिरीश चंद, कैलाश, दिनेश गोस्वामी, नवीन चंद, चंद्रकांत खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें