चंपावत में शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को सम्मानित करते एससीएसटी इंप्लाइज फैडरेशन क?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जीआईसी चंपावत में तैनात शिक्षक और इस वर्ष शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार प्राप्त सुरेश राम को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। एससी/एसटी इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सुरेश के योगदान की सराहना की। इस दौरान फेडरेशन से जुड़े कर्मचारियों समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदन राम, उपाध्यक्ष राजू अटियाल, बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष रमेश टम्टा, प्रकाश टम्टा, पूर्व प्रधान जीवन राम, डीके आर्य, अमित टम्टा, रेणुका कुमारी, संजय कुमार, देव राम, संजय कुमार विश्वकर्मा, देवेंद्र कुमार आदि रहे।