चंपावत के भिंगराड़ा में शिक्षक हरीश भट्ट की ओर से घर की छत में उगाई गई सब्जियां। संवाद
चंपावत। जिले के भिंगराड़ा निवासी शिक्षक हरीश भट्ट ने अपने घर की छत को किचन गार्डन बनाते हुए कई प्रकार की सब्जियां उगाई हैं। बहुत से लोग घर की छत पर सब्जिय़ां उगाना चाहते हैं लेकिन उन्हें इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।
भिंगराड़ा निवासी हरीश भट्ट ने अपने छत में शिमला मिर्च और सफेद चंदन के पौधे उगा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। हरीश भट्ट ने बताया कि अपने घर की छत पर शिमला मिर्च, भिंडी और सफेद चंदन के पौधे उगाते आ रहे हैं। उन्होंने लेंटर में मिट्टी गोबर से क्यारी बनाकर शिमला मिर्च, भिंडी और सफेद चंदन के पौधे उगाए गए हैं। वह वर्ष भर में तीन फसलें उगा लेते हैं। संवाद