ोरियाणा में आयोजित आर्ट प्रतियोगितामें बैस्ट आर्टिस्ट का अवार्ड लेते गहतोड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
नटराज आर्ट जोन हरियाणा की ओर से आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में जीआईसी खेतीखान के शिक्षक हरीश चंद्र गहतोड़ी को बेस्ट आर्टिस्ट के अवार्ड से नवाजा गया है। 16 अप्रैल को नटराज आर्ट जोन हरियाणा की ओर से ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के 423 चित्रकारों ने हिस्सा लिया था। इसमें गहतोड़ी को बेस्ट आर्टिस्ट का पुरस्कार दिया गया। उनकी इस उपलब्धि पर सीईओ डीएस राजपूत, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, बीईओ आरएस नेगी, प्रधानाचार्य राजेंद्र सक्सेना, उप प्रधानाचार्य गोकुल जोशी आदि थे।