फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: केमिकल की गंध की चपेट में आई, शिक्षिका और तीन छात्राएं हायर सेंटर रेफर

Wed, 11 Feb 2026 12:50 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक में केमिकल की गंध से प्रभावित शिक्षिका और तीन छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले में केमिकल की गंध की चपेट में आईं राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट की शिक्षिका और तीन छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट में बीते शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रयोगशाला प्रैक्टिकल कर रही थीं। इसी दौरान फर्श पर गिरे केमिकल की गंध की चपेट में आ गई थीं। एक शिक्षिका सहित आठ छात्राओं को बेहोशी की हालत में उप जिला अस्पताल लोहाघाट में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच छात्राओं की हालत में सुधार होने पर रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि शिक्षिका शैलजा, छात्रा काजल, कामाख्या और गुंजन को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं। इन सभी को सीटी स्कैन के लिए चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चंपावत जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि छात्राओं को कल छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी हालत अब सुधरने लगी है। शिक्षिका को एक दिन और निगरानी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें