फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: थम नही रहा टैक्सी यूनियन विवाद

Mon, 28 Aug 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में टैक्सी यूनियन का चुनाव कराने की मांग के तहत तहसील प्रशसन को ज्ञापन सौंपते टैक्सी स्व
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। एक पक्ष ने टैक्सी मालिकों की बैठक के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। जिसमें उन्होंने यूनियन भंग कर नए चुनाव को तिथि घोषित करने की मांग की है। जबकि दूसरा पक्ष यूनियन का कार्यकाल पूर्ण होने तक चुनाव नहीं चाहता है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन संरक्षक से यूनियन सचिव नारायण गैंड़ा, उपसचिव दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राजेंद्र धामी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह ने यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार पर मनमानी का आरोप लगा अपने पदों से त्यागपत्र देने की पहल कर यूनियन भंग करने की मांग की थी। आरोप प्रत्यारोप के बाद एक पक्ष ने प्रशासन से यूनियन भंग कर चुनाव कराने की मांग की। अध्यक्ष समर्थक वाहन मालिकों ने चुनाव नही कराने मांग की है।
टैक्सी यूनियन संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी ने कहा कि अभी यूनियन का कार्यकाल पूर्ण नही हुआ है। कार्यकाल पूर्ण होने पर ही चुनाव होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, सुरेंद्र गुप्ता, विपिन गुप्ता, भुवन चंद्र, दीवान सिंह, सुशील कुमार, हिमांशु कश्यप, प्रदीप सिंह, राजेंद्र बोहरा आदि थे।
विज्ञापन


इध्टर क्सी यूनियन के उपाध्यक्ष राजेंद्र धामी,उपसचिव, दीपक जोशी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह ने अपने पूर्व के बयानों से पलटी मार दी है। उन्होंने यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार के साथ मिलकर पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन के हित में कार्य करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें