फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद भी नहीं हुआ टैक्सी चालकों का भुगतान

विज्ञापन
कोरोना काल में प्रवासियों को उनके आवास तक पहुंचाने वाले टैक्सी चालकों का भुगतान कराने के निर्दे? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना काल में प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने वाले टैक्सी चालकों का चार महीने बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। इससे टैक्सी चालकों में नाराजगी है। टैक्सी चालकों ने विधायक पूरन सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा को दिक्कतें बताईं। विधायक ने डीएम से शीघ्र टैक्सी चालकों के बिलों का भुगतान करने को कहा। टैक्सी चालक मोहन बिष्ट, हरीश, सुरेश, पवन आदि का कहना था कि प्रशासन के निर्देश पर लॉकडाउन के बाद बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों को उनके घरों, क्वारंटीन सेंटरों तक पहुंचाया गया। कहा कि चार महीने बीतने के बावजूद उनका भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की भी दिक्कत हो रही है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि टैक्सी चालकों के बिल प्राप्त हो चुके हैं, जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें