फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर की आंतरिक सड़कें होंगी हॉटमिक्स

Tue, 31 Dec 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर नगरपालिका के आंतरिक मार्ग हॉटमिक्स होंगे। पालिका ने 3565 मीटर आंतरिक सड़कों के लिए करीब 5.98 करोड़ रुपये की डीपीआर को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालन में नगर की आंतरिक सड़कों को हाॅटमिक्स किया जाएगा। । इसमें नगर के मुख्य बाजार, सीमेंट रोड, सब्जी मंडी वाली रोड, नेहरु पार्क रोड, चड्ढा चौराहा से रेलवे लाइन, वन विभाग के पास से सड़क, जगन्नाथ चौराहा, तुलसीराम चौराहा, टैक्सी स्टैंड रोड आदि सभी आंतरिक सड़कें शामिल हैं। पालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि पालिका ने वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें