फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित होंगी टनकपुर की छात्रा समृद्धि

विज्ञापन
छात्रा समृद्धि अग्रवाल। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा में अध्ययनरत टनकपुर की छात्रा समृद्धि अग्रवाल दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित होंगी। समृद्धि ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर में आयोजित वीरगाथा 2.0 प्रोजेक्ट में चयनित 25 विद्यार्थियों की सूची में स्थान पाया है।
विज्ञापन

दिन दो माह पहले 22 नवंबर को हुए वीरगाथा 2.0 प्रोजेक्ट में रक्षा मंत्रालय ने देशभर के विद्यार्थियों से किसी भी गैलेंट्री अवार्ड में विनर के बारे में कविता, निबंध वीडियो या चित्रकला के माध्यम से प्रोजेक्ट आमंत्रित किए थे। समृद्धि ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सेना मेडल विजेता मिताली मधुमिता पर अपना प्रोजेक्ट पेश किया था जो देशभर के टॉप 25 विजेताओं की सूची में शामिल हुआ है।
समृद्धि को भारत सरकार की ओर से दस हजार रुपये का पुरस्कार और गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। शहर के सराफा व्यवसायी दर्पण अग्रवाल की पुत्री समृद्धि की कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड वन निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, एमडीएम स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट धर्मेंद्र चंद, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद अली, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट आदि ने समृद्धि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें