फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पौने पांच घंटे बंद रहा

Wed, 09 Aug 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास मलबा हटाती मशीन। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को पौने पांच घंटे बंद रहा। तीन जगह मलबा आने से वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर सड़क बंद रहने तक टनकपुर से पहाड़ की ओर आने वाले वाहनों को टनकपुर-ककरालीगेट में रोक दिया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को इंटर तक के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात हुई बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह पांच बजे से बंद हो गया। स्वांला और अमोड़ी में आए मलबे को हटाने में चार घंटे से अधिक का समय लग गया। सुबह 9:10 बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर से स्वांला में पहाड़ी से मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई। इसे 35 मिनट में हटाकर आवाजाही फिर से शुरू की गई।
रोडवेज की दो बस टनकपुर से लौटीं
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच बंद होने से रोडवेज बस के संचालन में दुविधा रहने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ीं। साथ ही निगम को भी राजस्व का झटका लग रहा है। मैदानी क्षेत्र में गईं 15 में से 13 बस बुधवार को लौट आईं लेकिन दिल्ली और देहरादून से लोहाघाट आने वाली बस को टनकपुर में ही रोक दिया गया। इन दोनों बस के यात्रियों को दूसरी बस से लोहाघाट भेजा गया। वहीं बुधवार को लोहाघाट से सभी 15 बस संचालित की गईं। एजीएम केएस राणा का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता से बस संचालन प्रभावित होने से करीब एक लाख के राजस्व का नुकसान हुआ है। संचाद
विज्ञापन

चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा (मिमी में)
चंपावत: 30
लोहाघाट: 10
पाटी: 8
बनबसा: 218
चंपावत जिले की बंद सड़कें
धौन-बड़ौली और खटोली मल्ली-वैला।

बाटनागाड़ के मलबे ने तीन घंटे बाधित रखा पूर्णागिरि मार्ग
किरोड़ा नाले ने भी डेढ़ घंटे रोकी राह

टनकपुर (चंपावत)। बाटनागाड़ में मलबा आने से पूर्णागिरि धाम मार्ग सुबह करीब तीन घंटे बंद रहा। वहीं किरोड़ा नाले के उफान से शाम को भी मार्ग करीब एक घंटे बाधित रहा। मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से बाटनागाड़ में मलबा आने से रात में ही मार्ग बंद हो गया था। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि जेसीबी और पोकलेन से मलबा हटाकर सुबह नौ बजे मार्ग सुचारू किया गया। इधर दोपहर बाद फिर हुई मूसलाधार बारिश से उफनाए किरोड़ा ने भी शाम के वक्त करीब डेढ़ घंटे मार्ग बाधित रखा। जिससे पूर्णागिरि मार्ग के गांवों को टनकपुर से सड़क संपर्क कटा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें