चंपावत। रविवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग करीब सवा घंटे बाधित रहा। इसके अलावा तीन ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं। आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक एनएच पर अमरूबैंड के पास रविवार सुबह छह बजे अचानक मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई। मलबा हटने के बाद करीब सवा सात बजे बाद आवाजाही सुचारु हो सकी। इस दौरान कुछ वाहन भी फंसे रहे। वहीं तीन ग्रामीण मोटर मार्ग भी मलबे से बंद हुए हैं।
चंपावत जिले के बंद तीन ग्रामीण मोटर मार्ग:
अमोड़ी-छतकोट, दियूरी-बगेड़ी, धुवल-बॉयल मोटर मार्ग।
चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा:
चंपावत: 1 मिमी
लोहाघाट: 1 मिमी
बनबसा: 10 मिमी