टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से मथुरा के लिए संचालित विशेष ट्रेन को मथुरा कैंट और जंक्शन के बाद अचनेरा तक संचालित की जाएगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से 05062 बुधवार और रविवार को छोड़कर शेष दिन के लिए 3 से 31 जुलाई तक सुबह 4:35 बजे रवाना होगी। मथुरा विशेष ट्रेन के संचालन का विस्तार 31 जुलाई तक होने के बाद अब उसका संचालन मथुरा कैंट से दो स्टेशन आगे तक होगा। यह विशेष ट्रेन अचनेरा से 05061 बुधवार और रविवार को छोड़कर तीन से 31 जुलाई तक संचालित होगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। संवाद