टनकपुर (चंपावत)। खेल विभाग की ओर से 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर 17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले मैच में टनकपुर बी ने लोहाघाट को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश चंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों की भी जानकारी दी। सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। पहला मैच टनकपुर बी और लोहाघाट के मध्य खेला गया, टॉस जीतकर टनकपुर बी ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। लोहाघाट की टीम 19.3 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टनकपुर बी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका क्रिकेट कोच मनोज टकवाल, विकास, तन्मय ने निभाई।