फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत तल्लादेश के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सीमांत के ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चंपावत। टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को तल्लादेश के विभिन्न गांवों के जन प्रतिनिधियों और आम लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस टू-लेन सड़क को केंद्र सरकार ने 2016 में स्वीकृति दे दी थी। पहले चरण में ये 42 किमी सड़क ठूलीगाड़ से रूपालीगाड़ तक बननी है। तीन साल से विवादों के कारण इस सड़क का काम अधर में लटका हुआ है। इधर अब ऑर्बिट्रेशन ने ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी है। उसके बाद भी राजनीतिक द्वेषभाव के चलते सड़क का कार्य रुकवाने का काम किया जा रहा है। पूर्व प्रधान विपिन जोशी ने कहा कि नेताओं की आपसी रंजिश का खामियाजा नेपाल सीमा से सटे गांवों की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य मनोज जोशी, देवेंद्र जोशी, शैलेश जोशी, दान सिंह बोहरा, रघुवर सिंह, प्रह्लाद सिंह, कृष्ण सिंह, मदन सिंह, राम सिंह महर, मुकेश पांडेय, विनोद सिंह, अंकित खर्कवाल, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें