फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्वामी मोहनानंद को ऋषेश्वर मंदिर में मिली पूजा की अनुमति

Thu, 17 Aug 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
स्वामी मोहनानंद। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर के एमके तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद को मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियां करने की अनुमति दे दी गई है। मंदिर समिति से कुछ समय पूर्व हुए विवाद के बाद स्वामी मोहनानंद को पूजा-पाठ से वंचित कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने अदालत की शरण ली थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के बाद चंपावत के सीनियर सिविल जज हेमंत सिंह ने बुधवार को यह आदेश जारी किया। वादी स्वामी मोहनानंद के अधिवक्ता पीएस पाटनी ने बताया कि मंदिर से वादी को बेदखल नहीं करने और किसी तरह के निर्माण नहीं करने के भी आदेश दिए गए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को स्वामी मोहनानंद ने एसपी को ज्ञापन देकर ऋषेश्वर मंदिर में सुरक्षा देने का आग्रह किया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि अदालत के आदेश के क्रम में जरूरी कार्यवाही की जाएगी। संवाद
....................
सड़क बंद होने से मुनस्यारी में पेट्रोल डीजल समाप्त

मुनस्यारी। थल-मुनस्यारी मार्ग बनिक में बार-बार सड़क बंद होने से भार वाहक वाहन मुनस्यारी नहीं जा पा रहे हैं। इसके चलते मुनस्यारी के पेट्रोल पंप पर ईंधन समाप्त हो गया है। दुकानों में खाद्यान्न सहित अन्य सामान की कमी होने लगी है। बाजार से टमाटर पूरी तरह से गायब है। हालांकि जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क से यात्री वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। मुनस्यारी के लिए खाद्यान्न, ईंधन सहित अन्य सामान की आपूर्ति थल मार्ग से होती है। इन दिनों बनिक में सड़क बार-बार बंद होने से वाहन फंसे हुए हैं। इसके चलते आटा, सब्जी, तेल सहित अन्य खाद्यान्न का संकट गहरा गया है। शीघ्र सड़क नहीं खुलने पर संकट गहरा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें