बाराकोट के सुतेड़ा, चामी, मऊ गांवों में ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा की अध्यक्षता में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए गए। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। विधायक पूरन फर्त्याल की उपस्थिति में लोगों को बीपीएल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के साथ समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न पेंशनों के पात्र लोगों के आवेदन पत्र भी भरे गए। इंदिरा आवासों के लिए लाभार्थियों के चयन के साथ ही ग्राम्य विकास की ओर से परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई। विद्युत विभाग ने विद्युत समस्याओं तथा बिलों में हुई गड़बड़ी को भी ठीक किया। शिविर में बीडीओ पीएस रावत, एडीओ एसके आर्या, एबीडीओ एमसी परगांई, विजय वर्मा, एडीओ समाज कल्याण एमडी भट्ट, डीपीओ अंशुल आर्या, विवेक वर्मा आदि ने जनसमस्याओं का निवारण किया। शिविर के संचालन में ग्राम प्रधान तनुजा महर, लाल सिंह, भवान राम, निर्मल नाथ, प्रदीप रावत, राजेंद्र गिरि तथा नारायण सिंह ने सहयोग किया।