बनबसा (चंपावत)। कंचनपुर में सीपीएन माओवादी केंद्र के भीमदत्त नगरपालिका तीन में सम्मेलन हुआ। कंचनपुर के युवा नेता डंबर कुंवर ने बताया कि सम्मेलन में 21 सदस्यीय वार्ड कमेटी का गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया है। वहां केंद्रीय सदस्य माया नेगी, पार्टी एसयूपी राज्य समिति सदस्य उपेंद्र कुंवर, शहर प्रभारी लोकराज जोशी, नगर पालिका सदस्य कमल नेपाली, आदि थे। संवाद