चंपावत। जिला मुख्यालय में खटकना पुल के समीप सुबह विद्युत लाइन का तार टूटने से दिनभर आपूर्ति बाधित रही। इससे बाजार क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के खटकना पुल के समीप वाहन की चपेट में आने से 11 केवी लाइन का तार टूट गया। इस वजह से ग्यानीसेरान, बाजार सहित कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित रही। उर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही। शाम को साढ़े चार बजे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। संवाद