सूर्य ग्रहण से पूर्व सूतक के चलते बंद चंपावत के गोरलदेव मंदिर कपाट।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। साल का पहला सूर्यग्रहण रविवार सुबह 10:22 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:53 बजे तक रहेगा। पंडित बसंत बल्लभ पांडेय ने बताया कि ग्रहण का सूतक शनिवार रात 10:22 से शुरू हुआ। इस वजह से गोरलदेव मंदिर सहित तमाम मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। 1:53 बजे सूतक की अवधि समाप्त होने के बाद कपाट खोल देवी-देवताओं की मूर्तियों का गंगा जल से स्नान और पूजा-अर्चना की जाएगी।