फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में डूबा सुंई पऊ गांव

Fri, 12 Apr 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई पऊ गांव में बिजली गिरने से फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर को सही करते विद्युत कर्मी
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बिजली गिरने से सुंई पऊ गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार शाम बिजली गिरने से सुंई पऊ गांव में ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे करीब 17 घंटे आपूर्ति ठप रही। लोगों के मोबाइल बंद होने के साथ निजी बोरिंग से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे बिजली गिरने से सुंई पऊ का ट्रांसफार्मर फुंक गया। बताया कि शुक्रवार सुबह से ही फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक कराने का काम हुआ। देर शाम तक आपूर्ति सुचारु कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें