लोहाघाट (चंपावत)। नगर में खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। ओपन पुरुष वर्ग की दौड़ में सुमित कुमार, नितिन बोहरा, निखिल ओली, ऋषभ मेहता, कपिल कुमार, हिमांशु कुमार और ओपन बालिका वर्ग की में रिया, गुंजन, सुमन, मोनिका, कोमल, मिताक्षी पहले छह स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में नैतिक पहले, सुजल दूसरे, करन तीसरे, सचिन चौथे, अंशु पांचवें व सत्यम छठे स्थान पर रहे। वहां जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली, आशीष राय, नवल राय, दीपक जोशी, जीवन गहतोड़ी आदि रहे।