फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका चंद ने मारी बाजी

Sat, 08 Apr 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगित में अव्वल रही प्रियंका को पुरस्कृत करती प्राचार्य - फोटो : लोहाघाट पीजी कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगित में अव्वल रही प्रियंका को पुरस्कृत करती प्राचार्य।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में जी-20 जागरूकता कार्यक्रम के तहत समाज शास्त्र विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास में काफी महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनीता सिंह के दिशा निर्देशन और डॉ. ममता गंगवार के संचालन में समाज उत्थान में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रियंका चंद ने पहला, रितिक गहतोड़ी ने दूसरा अंकित फर्तियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीता तिवारी, अजय पांडेय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. वंदना चंद, डॉ. सुनील कुमार ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को प्राचार्य ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें