फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जर्जर भवन में दहशत के बीत पढ़ने को विद्यार्थी

Fri, 05 Jul 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जर्जर हालत में लोहाघाट ब्लाक का राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनेड़ी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एक ओर जहां शिक्षा विभाग बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जर्जर स्कूलों की मरम्मत नहीं करा पा रहा है। विकासखंड लोहाघाट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनेड़ी का भवन जर्जर है। इसमें बच्चे हर वक्त डर के साये में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने जर्जर भवन की हालत ठीक करने की मांग की है। जल्द स्कूल भवन की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसएमसी अध्यक्ष त्रिलोचन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभिभावकों ने बताया कि वर्ष 2004 में बना स्कूल भवन जर्जर हो गया है। भवन की छत के जर्जर होने से लगातार बारिश के दौरान पानी टपक रहा है। बारिश के समय बच्चों को बैठने के लिए जगह भी नहीं है। उन्होंने बताया कि हर कमरे की दीवारों में दरारें आ गई हैं, इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अभिभावकों ने कहा कि प्रशासन ने समस्या का समाधान न किया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक में कैलाश जोशी, प्रदीप जोशी, रमेश जोशी, टीकाराम, गिरीश राम, जगदीश चंद्र, मोहन चंद्र सगटा, कैलाश राम, दीपक राम, मुकेश कुमार आदि रहे।
कोट
स्कूल में वर्तमान में 12 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। जर्जर भवन की मरम्मत की मांग को लेकर बार बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शिवनाथ, प्रधानाध्यापक, राप्रावि कनेड़ी।
विज्ञापन

कोट
कनेड़ी के स्कूल भवन की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही इसकी मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र, गांव के पंचायत घर आदि सुरक्षित स्थानों में अध्यापन कार्य कराने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए हैं। - घनश्याम भट्ट, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें