देवीधुरा डिग्री कॉलेज में धरना देते छात्र। संवाद
देवीधुरा (चंपावत)। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में पांच मांगों के समाधान के लिए छात्रसंघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सांकेतिक धरना शुरू हो गया है।
धरने के साथ ही बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने खून से लिखा ज्ञापन प्राचार्या डॉ. गीता श्रीवास्तव के माध्यम से उच्चशिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को भेजा। छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट और छात्र महासंघ सचिव अर्जुन बिष्ट ने मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
धरना देने वालों में विद्यार्थी परिषद के सुदीप चम्याल, पंकज सिंह चम्याल, अमित कुमार, दीपेश भट्ट, सरिता रावत, मुस्कान बिष्ट शामिल थे। छात्रों ने कहा कि कॉलेज को आदर्श का दर्जा देने का दावा किया जा रहा है लेकिन कॉलेज में मामूली सुविधाएं भी नहीं हैं।
ये है पांच मांगें
- महाविद्यालय में पीजी की कक्षाओं का संचालन इसी सत्र से हो।
- महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण।
- स्नातक स्तर पर विषयों की वृद्धि की जाय
- अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति।
- पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यव्स्था।