फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने देखा दिल्ली का लालकिला

Fri, 02 Dec 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने देखा दिल्ली का लालकिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण दिल्ली से लौट आया है। विज्ञान समन्वयक राजेंद्र गड़कोटी के नेतृत्व में गए बाल वैज्ञानिकों के दल में 10 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें जीजीआईसी बापरू की मीनाक्षी, खेतीखान से विकास मनराल, डोबाभागू से मोहित राना, लोहाघाट से शहनवाज, प्रीतम, छीनीगोठ से तरुण जोशी, विपिन जोशी, टनकपुर से अनिल कश्यप, मोहित राना शामिल थे। छात्र-छात्राओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, इंडिया गेट, लाल किला, अक्षर धाम मंदिर का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें