लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज रोड पर तीव्र गति से चलने वाले वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता को दिया। ज्ञापन में कहा है कि डिग्री कॉलेज मार्ग पर आए दिन दोपहिया और चार पहिया वाहन तीव्र गति से चलाने की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
पूर्व में लोनिवि की ओर से स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे लेकिन कुछ ही दिनों में अराजक तत्वों ने स्पीड ब्रेकर को उखाड़ कर फेंक दिया। उन्होंने छात्र- छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज गेट के सामने, बीएड कॉलेज के सामने के अलावा डिग्री कॉलेज तिराहे से महाविद्यालय कई जगह स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। इस मौके पर रितिक ढेक, नीरज सगटा, भुवन जोशी, गौरव पांडेय, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद