चंपावत। नगर के अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल में अध्ययनरत सृष्टि, राहुल, सौरभ, निर्मल, ममता, वंदित, अंकित और आयुष्मान को सम्मानित किया गया। समारोह में कैंप कार्यालय के नोडल केदार सिंह ने कहा कि चंपावत के छात्र शिक्षा, खेल और तकनीकी गतिविधियों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जिले की पहचान मजबूत कर रहे हैं। बताया कि विद्यालय में चार नए कक्षों के निर्माण के लिए 1.28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संवाद।