फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दुर्दशा पर भड़के छात्र, लोनिवि का पुतला फूंका

विज्ञापन
देवीधुरा आदर्श डिग्री कॉलेज की सड़क में डामर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। ? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के आदर्श राजकीय डिग्री कॉलेज तक आने वाली सड़क पर डामर नहीं होने से छात्रों से लेकर आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने धन का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

देवीधुरा कॉलेज को जाने वाले 1.650 किलोमीटर सड़क की कटिंग और अन्य काम में 48 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन सड़क की दशा अभी तक नहीं सुधर सकी है। छात्र नेताओं ने धन के दुरुपयोग की जांच किए जाने की मांग उठाते हुए कहा कि अगर जल्द ही सड़क को ठीक नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश महरा और विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के सचिव चेतन चम्याल का कहना है कि दो दिन पहले लोनिवि के अधिकारियों ने सड़क की खामियों को ठीक कराने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। छात्रों ने दो दिन की मोहलत देते हुए जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुतला दहन करने वालों में दीपक आर्या, पंकज कुमार, रेखा, कविता, मंजू, सुनीता, विमला आदि शामिल थे।
विज्ञापन

देवीधुरा डिग्री कॉलेज तक 48 लाख रुपये की लागत से 1.650 मीटर सड़क की कटिंग, स्कबर, सोलिंग और इंटरलॉकिंग हो चुका है। डामरीकरण के लिए बजट नहीं है। विभाग ने 80 लाख रुपये के बजट की शासन से मांग की है।
विज्ञापन

नवीन चंद्र, जेई लोनिवि, लोहाघाट खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें