चंपावत। चंपावत कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सन्नी वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालयों की गलती का खामियाजा छात्र-छात्राओं को क्यों भुगतना पड़ रहा है। कॉलेज और कैंपस की समस्याओं को छात्रसंघ के माध्यम से छात्र उठाते रहे हैं। अब हाईकोर्ट का छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का फैसला छात्रों के हित में रखते हुए नहीं लगता है। इस पर हाईकोर्ट को विचार करना चाहिए। कई मुद्दे ऐसे होते हैं जिन्हें सिर्फ छात्र नेता ही हल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय या कॉलेज प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है। संवाद