फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : चंपावत, अमोड़ी, पाटी और देवीधुरा में निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 04 Nov 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा में विजयी छात्रसंघ पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के चार राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। चंपावत, देवीधुरा, पाटी और अमोड़ी में सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने से चुनाव की नौबत नहीं आएगी। चुनाव प्रभारी डॉ. बीपी ओली ने बताया कि चंपावत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश कुमार ने नाम वापस लिया। सचिव और छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। अधिकांश जगह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जीत मिली है।
विज्ञापन

चंपावत में अध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह महर, उपाध्यक्ष पद पर रेखा, संयुक्त सचिव हरीश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर यशराज पटवा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पंकज कुमार निर्विरोध रूप से बने। बाद में विजयी छात्र नेताओं ने शहर में जुलूस निकाला।
अमोड़ी में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन भरे गए
चंपावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर नीमा भट्ट, सचिव के लिए सुनीता, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए श्याम बिष्ट, छात्रा उपाध्या के लिए भावना राणा और सांस्कृतिक सचिव के लिए निशा जोशी ने नामांकन किया। यहां उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं भरा गया।
विज्ञापन

देवीधुरा और पाटी डिग्री कॉलेज में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुुनाव प्रभारी डॉ. रजनी मेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पंकज चम्याल, उपाध्यक्ष पद पर पंकज जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सरिता रावत, सचिव पद पर अमित कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव के लिए पूजा आर्या, सांस्कृतिक सचिव के लिए धीरज नाथ और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मुस्कान बिष्ट ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी हैं। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि पाटी में रश्मि अध्यक्ष, पलक पचौली महासचिव, कृतिका कोषाध्यक्ष और गीता विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए निर्विरोध चुनी गईं।
बनबसा में अध्यक्ष सहित तीन पदों के लिए होगा मतदान
बनबसा (चंपावत)। बनबसा डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद पर प्रेम गड़कोटी, राहुल सिंह भंडारी, विशाल, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एकता और खुशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अजय जोशी और अंजलि के बीच मुकाबला होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सचिव पद लक्ष्मी, कोषाध्यक्ष के लिए रोहित मंडल और सांस्कृतिक सचिव अंशु चंद अकेले प्रत्याशी है। मतदान सात नवंबर को होगा।
टनकपुर मेें आज जारी होगी वैध प्रत्याशियों की सूची
टनकपुर (चंपावत)। अल्मोड़ा विश्वविद्यालय से परीक्षाफल नहीं मिलने से टनकपुर डिग्री कॉलेज के वैध प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी नहीं हो सकी। चुनाव प्रभारी डॉ. एमएस चौहान ने बताया कि अब यह सूची रविवार को जारी होगी।
वहां अध्यक्ष पद के लिए हर्षित चंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद कोहली, भास्कर जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए प्रिया रावत, साक्षी रावत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए पूजा चतुर्वेदी, नीरज सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव के लिए विनीत रावत, सुमित सिंह बोहरा, अमन वर्मा और कोषाध्यक्ष पद के लिए खीम सिंह रावत और सनी यादव ने पर्चा भरा। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर पूजा यादव और सचिव के लिए नेहा महर का अकेला पर्चा भरा गया।
लोहाघाट में आज होंगे नामांकन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव के लिए आठ पदों के लिए 16 नामांकन पत्र बिके। प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता और छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ.रवि सनवाल ने बताया कि रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मतदान सात नवंबर को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें