कोविड-19 से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा करते चंपावत के एडीएम टीएस मर्तोलिया।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लॉकडाउन से आम जनमानस के रोजगार और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ने वाले असर की समीक्षा शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को एडीएम टीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागों से इसका ब्यौरा तलब किया गया। इस मौके पर विभागों से अल्पकालीन, मध्य कालीन व दीर्घ कालीन प्रभावों के साथ भविष्य में किए जा सकने वाले उपायों की दो दिनों के भीतर सूचना मांगी गई है, ताकि इस रिपोर्ट को शासन स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति को भेजा जा सके। बैठक में एपीडी विम्मी जोशी, सीएओ राजेंद्र उप्रेती, सीवीओ बीएस जंगपांगी, डीटीओ लता बिष्ट, डीएचओ एनके आर्या, आरसेटी निदेशक जनार्दन चिलकोटी, डीपीओ पीएस बृजवाल, डीएसटीओ एनके बचखेती आदि मौजूद थे।