लोहाघाट में दवा व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते ड्रग इंस्पेक्टर। स्रोत: व्य
लोहाघाट (चंपावत)। ड्रग इंसपेक्टर नीरज कुमार ने स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीना बाजार, गांधी चौक आदि स्थानों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दवा व्यवसायियों के साथ हुई बैठक में कहा कि कोई भी व्यवसायी प्रतिबंधित और नशीली दवाओं का विक्रय न करे। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग से पेटी बनाकर उसमें रखने के निर्देश दिए। बैठक में दवा व्यवसायी संगठन के नगर अध्यक्ष हेम पुनेठा, जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती, नगर महामंत्री नरेश कनौजिया, कैलाश बोहरा, तिलकराज बोहरा, आलोक जोशी, विकास विश्वास, मनोज फत्र्याल, संदीप सगटा, सुंदर गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद