फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भगवान की भक्ति से मिलती है शक्ति

Mon, 29 Jul 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के मडलक भगवती मंदिर में जारी कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे मडलक भगवती मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा पुराण का सोमवार को भी जारी रही। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। सुबह मंदिर में पुरोहित दीनानाथ पांडेय,खिलानंद कलौनी पूजा-अर्चना संपन्न कराए। दोपहर बाद कथावाचक पुरोहित जनार्दन पांडेय ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान की भक्ति में ही शक्ति है। उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें ताकि वह बुढ़ापे में अपने माता-पिता की सेवा कर सकें। गो सेवा, साधु की सेवा कर सकें। कथा आयोजक सरस्वती देवी, भगवती की देवडांगर खीमा देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। देर शाम विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची भजन मंडली ने भजन कीर्तन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें