फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों के लिए धन एकत्र करना शुरू

Mon, 27 Apr 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में आए भूकंप के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदूवादी संगठनों ने धन एकत्र करना शुरू कर दिया है। संगठन ने सोमवार को यहां व्यापारियों के पास जाकर उदारता के साथ धन देने का आग्रह किया। पहले दिन पांच हजार रुपए से अधिक रकम जमा हुई। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र किशोर बोहरा के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, जीवन सिंह, डा.मदन पाल, लक्ष्मण सिंह, मनोज तड़ागी, गंगा दत्त आदि ने धन एकत्र करने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें