फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगालीचौड़ क्षेत्र में बोरिंग पंप निर्माण कार्य शुरू करें

विज्ञापन
चंपावत में डीएम को ज्ञापन सौंपते दिगालीचौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत दिगालीचौड़ क्षेत्र के लिए स्वीकृत बोरिंग पंपिंग योजना का निर्माण शुरू करने की मांग उठी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपकर बोरिंग पंपिंग योजना का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि दिगालीचौड़ क्षेत्र की बिंडा तिवारी और मानाढुंगा के लिए पूर्व में बोरिंग पंपिंग योजना की स्वीकृति हुई थी। इसमें दिगालीचौड़ के खेल मैदान के पास बोरिंग भी हो चुकी है लेकिन बोरिंग होने के दो साल बाद भी योजना का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। कहा गया है कि दोनों ग्राम पंचायतों में पेयजल की गंभीर समस्या है। आबादी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को गधेरों से अपनी और मवेशियों की प्यास बुझानी पड़ रही है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, योगेश सिंह, पवन राम, आरती, ललित मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें