फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समन्वय समिति के कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिला संयोजक सुरेंद्र सोन की अध्यक्षता तथा फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जीवन चंद्र ओली के संचालन में 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा गया। इसमें प्रदेश के समस्त राज्यकर्मियों, शिक्षकों, निगम निकाय, पुलिसकर्मियों को पूर्व की भांति 10, 16 तथा 26 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नति देने, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों का निराकरण शीघ्र करने तथा प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने जैसी प्रमुख मांगों को उठाया गया। धरना प्रदर्शन में अमित सिंह बोरा, नंदन परिहार, आर्यन पंत, राजेंद्र भट्ट, नरेंद्र जोशी, रविंद्र पांडेय, मिंटू सिंह राणा, सुनील गड़कोटी, प्रभाकर दीक्षित, दिनेश सैनी, कैलाश नाथ, नीलम उप्रेती, जगदीश चंद्र, गिरधारी नाथ, आनंद नेगी, हुकुम सिंह, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें