फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 20 लाख रुपये से निखरेगी 25 वर्ष पुराने स्टेडियम की रंगत

Sat, 06 May 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर स्टेडियम। संवाद - फोटो : टनकपुर स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के टनकपुर स्टेडियम को जल्द सजाया-संवारा जाएगा। स्टेडियम की कमियों को दूर करने के अलावा मुक्केबाजी छात्रावास की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए जिला योजना से 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले का एकमात्र स्टेडियम टनकपुर में है। 1998 में बने इस स्टेडियम में राज्य स्तर की प्रतियोगिता होती है। स्टेडियम के आंतरिक मार्ग पर गड्ढे होने से और बारिश के दौरान पानी भरने से खिलाड़ियों को काफी असुविधा हो रही थी। मुक्केबाजों को अभ्यास के दौरान रिंग में पानी आने से दिक्कत होती थी। अब जल्द ये कमियां दूर कर ली जाएंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत ने कहा कि खेल विभाग 20 लाख रुपये से स्टेडियम की कमियों को दूर करेगा। स्टेडियम परिसर में आंतरिक मार्ग पर टायल्स, मुक्केबाजी टिनशेड की दीवार, मैदान की सिंचाई के लिए भूमिगत पानी की फिटिँग और मुक्केबाजी छात्रावास की रंगाई पुताई कराई जाएगी। टनकपुर के मुक्केबाजी छात्रावास में छठीं से बारहवीं तक की कक्षा में 21 छात्र पंजीकृत हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं अंकिता और अमित
चंपावत। चंपावत जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नाम कमा रहे हैं। प्रशिक्षक मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में वे खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। जिले की अंकिता बोहरा, अमित रैंसवाल सहित कई एथलीट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नाम कमा चुके हैं। अंकिता बोहरा ने राष्ट्रीय स्तर की अंडर-20 आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डेढ़ हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। अमित रैंसवाल ऊंची कूद में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें