फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एसएससबी ने साढ़े तीन किलो गांजा समेत युवक दबोचा, नेपाल से खरीद दिल्ली ले जाने वाला था

Mon, 10 Aug 2026 04:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

बनबसा में एसएसबी ने करीब साढ़े तीन किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी गांजे को नेपाल से खरीदकर गांजा दिल्ली ले जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के बनबसा में एसएसबी ने करीब साढ़े तीन किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी गांजे को नेपाल से खरीदकर गांजा दिल्ली ले जा रहा था।

एसएसबी 57 वीं वाहिनी की ई कंपनी के सहायक कमांडेंट राम चंद्र, एसआई जगत राम, कां. संदीप कुमार, राज कुमार, पूर्णानंद पांडेय, सूर्यकांत उपाध्याय, प्रीति साहू, लक्ष्मी कार्की अपनी बीओपी पर नौ अगस्त शाम को सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच नेपाल से आई मैत्री बस की चेकिंग में संदिग्ध लग रहे एक व्यक्ति के काले रंग के कैरी बैग को एक्सरे मशीन से चेक किया गया। बैग में 3.440 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवक जमीर पुत्र वसीम ने बताया कि उसने किसी अज्ञात नेपाली युवक से गांजा खरीद था।

जिसे वह दिल्ली, आनंद विहार ले जाने वाला था। एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी युवक को मय गांजा बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है। एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि पकड़ा गया गांजा हाइड्रोपोनिक,डीजी है। इसका मूल्य एक करोड़ रुपये प्रति किलो है। बता दें कि पहले भी नेपाली मैत्री बस में तस्करी का सामान बरामद किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें