चंपावत। एसएसबी पंचम वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के बेटे अनिकेत शौर्य ने कांस्य और बेटी पवनी ने रजत पदक जूता है। हरिद्वार में 19 से 25 जून तक हुआ थर्ड ओपन नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में अनिकेत ने 10 साल से कम आयु वर्ग में रिकर्व तीरंदाजी के 20 मीटर प्रतिस्पर्धा में कांस्य और बेटी पावनी ने 13 वर्ष से कम आयु वर्ग रिकर्व तीरंदाजी के 30 मीटर क्वालीफाइंग राउंड में कांस्य और 30 मीटर फाइनल राउंड में रजत पदक प्राप्त किया। कमांडेंट के बेटे और बेटी की इस उपलब्ध पर पूरी वाहिनी में खुशी की लहर है। संवाद