फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ा सवा लाख का कपड़ा

Sat, 25 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने भारत से नेपाल को तस्करी कर ले जाया जा रहा करीब सवा लाख रुपए कीमत का कपड़ा पकड़कर खटीमा कस्टम विभाग के सुपुर्द किया है, जबकि तस्कर मौका देख फरार हो गया। 57वीं वाहनी की डी कंपनी के सहायक सेनानायक एचबी मोहंती के निर्देश पर जवान भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। धनुष पुल के पास जवानों को एक व्यक्ति नेपाल की ओर जाते दिखा। एसएसबी जवान वहां पहुंचते इससे पहले ही वह सामान छोड़ नेपाल की ओर फरार हो गया। सहायक सेनानायक ने बताया कि सामान चेक करने पर छह थान कपड़ा, लेडीज सूट और लोवर आदि बरामद हुए। पेट्रोलिंग दल में एएसआई भरत सिंह ठाकुर और सत्यपाल, कांस्टेबल एस पिलानी, राकेश, अनूप कुमार, रामअवध, अरुण कुमार, राजकुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें